विनय कुमार गुप्ता
रुद्रपुर देवरिया। दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन को लेकर तहसील प्रशासन व पुलिस चौकस दिखाई दे रही है मंगलवार सांयकाल जवाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम श्रुति शर्मा एवं सीओ अंशुमान श्रीवास्तव नें भारी पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर शासन के गाइड लाईन का पालन कराने के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने का संदेश दिया। अधिकारियो नें नगर के पुरानी बाजार के संवेदनशील स्थान का विशेष रूप से निरीक्षण किया इस दौरान अधिकारियो नें मूर्ति पांडाल एवं विसर्जन के दौरान आने वाले दिक्क़तो के बारे मे विस्तृत चर्चा कर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रतन पांडेय के साथ संबंधित अधिकारियो को निर्देशदिया। अधिकारियो नें कहा की त्योहारों को सादगी और सौहार्द के बीच मनाये त्योहारों पर किसी तरह का अवरोध या खलल डालने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ