रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: 2 अक्टूबर को ब्लाक कांग्रेस कमेटी शिवगढ़ द्वारा खजुरो से भौसी स्थिति किसान द्वार तक पद यात्रा का आयोजन करके महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं मसूरिया दीन पासी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया, और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गौरव मिश्रा, पराग प्रसाद रावत, गिरिजेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अश्विनी अवस्थी, चंद्र लाल, सोमनाथ मौर्या, चंद्रमोहन दीक्षित, रामू रावत, निर्मल त्रिवेदी, विवेक तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, सुखराम, चंद्रिका, रामकिशोर मौर्या, राजकुमार वर्मा, चंद्रोदय सेवादल, राजकिशोर वर्मा, राजेन्द्र कुमार, दीपक, राजाराम, जगदीश, राम आसरे, अशीष कुमार, महादेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ