न्यू स्टैंडर्ड सचिन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित न्यू स्टैंडर्ड सचिन पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर कॉलेज प्रबंधन राजकुमार शर्मा और प्रधानाचार्या संध्या विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का आकर्षण नन्हें मुन्ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम रहे। जिसमें केजी के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिय।

      आपको बता दें कि, विद्यालय प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने बच्चों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों का जीवन पर्यत पालन करने का संदेश दिया, साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

      गांधी जयंती के उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से लेकर वर्तमान में चल रही व्यवस्थाओं के साथ ही मेरे सपनों का भारत पर भाषण एवं गीत कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

     इसके साथ ही विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

     इस मौके पर प्रधानाचार्या संध्या विश्वकर्मा, शिक्षक सोनू पांडेय, पुष्पा वर्मा, शिवानी विश्वकर्मा, आराधना, अर्पिता, पूजा, सोनी, विपिन कुमार, शिवकुमार, गुड्डन देवी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ