महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के प्रार्थना सभा में आज 2 अक्टूबर 2024 को कॉलेज प्रबंधक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों के साथ सेमिनार हाल में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के कृतज्ञ एवं व्यक्तित्व पर आधारित एक गोष्ठी आयोजित हुई। प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री को जननायक बताते हुए उनके द्वारा देश हित में किए गए योगदान पर विस्तृत चर्चा करी।

    आपको बताते हैं कि, कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने महात्मा गांधी का जीवन परिचय बच्चों को बताया तथा उनके बचपन में हरिश्चंद्र नाटक देखकर सत्य व्रत धारण करने की प्रेरणा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के एक मुकदमे के सिलसिले में जाने पर वहां भारतीयों की दुर्दशा देखकर दशा सुधारने हेतु प्रेरणा ली। महात्मा गांधी के योगदान जिसमें 1924 में रावी नदी के किनारे कांग्रेस अधिवेशन में पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा, नमक कानून तोड़ने हेतु डांडी यात्रा, 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन आदि पर विस्तार से बच्चों को बताया।

    श्री वाजपेई ने कहा कि, भारत भूमि महान महापुरुषों की जन्मस्थली रही है। प्राचीन काल से यहां ऐसे महापुरुष जन्म लेते रहे हैं जिन्होंने मानव समाज की सेवा में अपना जीवन अर्पित कर दिया है। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ऐसे ही महान महापुरुष थे, जिनका जीवन, सादा जीवन उच्च विचार पर आधारित था।

     श्री वाजपेई ने बताया कि, 1965 के भारत पाक युद्ध में जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले दृढ़ निश्चयी लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री होते हुए भी इनकी जन सामान्य की जीवन शैली थी। ताशकंद शांति समझौते में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हुई।

     उन्होंने बताया कि, उनके विद्यालय महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के बच्चों ने पोस्टर तथा भाषण जिसमें अभिज्ञान-6, अंश-5, संजना-10, आयुष-2, आराध्य-3, आदिति-5, वैष्णवी-6, स्नेहिल, शिवी,कनिष्का, यश, अक्षिता-8, अनुष्का, कृतिका, जान्हवी, श्रुति, अरुनेद्र प्रताप, सुभाष, आहद-10, सृष्टि, अंशिका-9, अभिमन्यु, भावेश-7, अथर्व-11 आरोही, अक्षिता, आराध्या, कीर्ति-4, चार्ट- अंशिका, वर्तिका, अवशा, वेदिका, तनु, अदिति, दीपाली, मानवी, दिव्यांशी, आरोही, अनिका, भास्कर, दिव्यांशी, अमन प्रताप, रोहित, आर्यन, हम्माद, आराध्या, विवान, हर्ष, सार्थक, हर्षित, ध्रुव ने बनाए।

   इस अवसर पर पीआरओ राजीव मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अमित सिंह, अनुपम सिंह, राज किशोर पाल, नीरू बाजपेई, आदर्श शुक्ला, ज्योति सिंह, शालिनी सिंह, जय सिंह, ज्योति जयसवाल, साधना सिंह, रुचि सिंह, गर्वित सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक यादव, लवलेश सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ