ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

विनय कुमार गुप्ता 

रुद्रपुर देवरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वी जयंती बुधवार को  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम के साथ मनाया गया, तहसील कार्यालय पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात तहसील सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर  उन्हें याद किया अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के अहिंसा के मार्ग पर चलने के साथ ही स्वच्छता अभियान को साकार करने की जरूरत है। नगर पंचायत कार्यालय पर नगर अध्यक्ष  श्रीमती सुधा निगम ने ध्वजारोहण  किया इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, ईओ नितेश गौरव के साथ सभासद गण उपस्थित रहे। विकासखंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान ने ध्वजारोहण किया साथ ही दिवंगत सेनानियों को पुष्प अर्पित कर याद की इस मौके पर विकासखंड अधिकारी के साथ कर्मचारी उपस्थित रहे। 

     कोतवाली थाने पर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया साथ ह प्रभारी निरीक्षक रतन पांडे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उपस्थित पुलिस जवानों को उनके द्वारा बताए गए उपदेशों का पालन करने की बात कही गई। नगर के राम जी सहाय पीजी कॉलेज, पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय, डीएन इंटर मीडियट कॉलेज,सतासी इंटरमीडिएट कॉलेज,पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। नगर पंचायत मदनपुर कार्यालय पर भी ध्वज फहराकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ