गांधी जयंती पर एसडीएम ने मरीजों में वितरित किया फल

 रुद्रपुर देवरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्री दुग्धेश्वरनाथ जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा (आई ए एस) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों एवं ओपीडी मरीजों के बीच फल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया है। हमें उनके दिए गए उपदेशों का पालनकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिवहरि त्रिपाठी रमेश जायसवाल शंकर जायसवाल, तथा चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के राव विकास कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ