रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र एक बुजुर्ग का नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरैनी के खेरवा गांव में रोड के किनारे नाले में एक 50 वर्षीय बुजुर्ग अंगनू पुत्र रामकिशुन निवासी कुशमहुरा मछली पकड़ने गया था, जहाँ उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि, पानी में डूब कर मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत पानी में डूब कर हुई है। किंतु मौत असली करणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।



0 टिप्पणियाँ