जिलाधिकारी ने फीता काट कर किया ब्यूटी पार्लर & ट्रेनिंग सेंटर का शुभारम्भ

देवरिया: नगर के सीसी रोड निकट रामनाथ देवरिया चौराहा के पास जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परी क्लासिक ब्यूटी पार्लर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह पार्लर महिलाओं के सौंदर्य को निखारने में मददगार साबित होगा।

      आपको बता दें कि, यहां पर महिलाओं व बच्चियों को इस विधा में पारंगत बनाने का काम भी किया जाएगा, जिससे भविष्य में इन सभी को रोजगार का बेहतर अवसर प्राप्त हो सके। ब्यूटी पार्लर की संचालिका मनीषा पाठक ने कहा कि, यहां पर आधुनिक तकनीक व मशीनों से मेकअप करके महिलाओं व दुल्हन को सजाने की उत्तम व्यवस्था के साथ ही बच्चियों को इस विधा में पारंगत करने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है, जिससे उनके जीवन में रोजगार की समस्या न हो और अपना भविष्य खुशहाल बना सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ