रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बग्गा गुट नगर इकाई महराजगंज के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू समेत पदाधिकारी ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि, आप सभी ऑनलाइन सामान न खरीदें। ज्यादातर अपने नजदीकी दुकानदार और महराजगंज कस्बे के दुकानदारों से ही सामान खरीदे जिससे कि उनकी दीपावली भी अच्छे ढंग से मने।
आपको बता दें कि, व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि, आप अगर ऑनलाइन सामान खरीदते हैं तो सामान की क्वालिटी आपको पता नहीं चल पाएगी, क्योंकि वह डिब्बे में बंद होकर आती है। जब नजदीकी दुकानदार से आप सामान खरीदेंगे तो उस समान में कोई दिक्कत होने पर उसे वापस भी किया जाता, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी करने से आप कोई भी सामान वापस नहीं कर सकते, उसे वापस करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस मौके पर महामंत्री प्रिन्सू वैश्य, युवा अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जैनुल आबदीन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ