सेवा पखवाड़ा के दौरान मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र द्वारा विधायक ने किया सम्मानित

विनय कुमार गुप्ता 

रुद्रपुर, देवरिया। मंगलवार को सतासी इंटर मीडिएट कॉलेज पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान, पूर्व मंत्री व विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा विद्यालय में आयोजित कला, संवाद  एवं निबंध, प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया। 

    आपको बता दें कि, इस अवसर पर विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है, हर गरीब का सपना आज जन कल्याणकारी योजनाओं से साकार हो रहा है, देश विश्व में आर्थिक सामरिक और सैन्य शक्ति में मजबूत हुआ है, प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान पूरे देश में जन-जन का अभियान बनकर स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत की तरफ बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रबंधक तरुणेन्द्र पांडेय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य बी एन कुशवाहा द्वारा मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

     इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व संयोजक पवन मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमेश सिंह, नें भी संबोधित किया तथा इस मौके पर राजीव गुप्ता जितेंद्र गुप्ता, छोटे सिंह, माया देवी, कर्मवीर सिंह सोलंकी, जय बहादुर गौतम,भगवान यादव, संगम धर द्विवेदी, प्रवीण सिंह सैथवार, तेज प्रताप गुप्ता आनंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ महेशवर सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ