ब्लैकमेल कर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला पकड़ रहा तूल, पीड़िता महिला ने एसपी की चौखट पर पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

ब्यूरो रिपोर्ट

रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ एक युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाकर फिर उसका वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का बार-बार दबाव बनाने से अजिज होकर तथा कोतवाली में पीड़िता की फरियाद न सुनी जाने के संबंध में महिला ने एसपी रायबरेली की चौखट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने संबंधित कोतवाली को फोन करके आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने का निर्देश दिया है। खबर लिखे जाने तक महराजगंज कोतवाली में पीड़िता का मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था।

    आपको बता दें कि, मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है जहां बीते 14 नवंबर 2024 की रात लगभग 11:00 बजे एक युवक एक महिला के घर पहुंच कर उसके पति के बारे में पूछताछ करने लगा। जब महिला ने अपने पति को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए डलमऊ जाने की बात कही तो आरोपी युवक महिला का हाथ पड़कर अंदर खींच ले गया, जहां एक वीडियो दिखाते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके बाद उस महिला को खुद के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करने लगा।

     पीड़िता महिला का आरोप है कि, इसी दौरान आरोपी युवक ने उसका हाथ खींच कर जमीन पर गिरा दिया, उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा आरोपी युवक ने उसका भी वीडियो बना लिया, इससे पहले भी आरोपी द्वारा महिला का एक वीडियो और बनाया गया है, जिसे दिखाकर वह महिला को बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था।

    पीड़िता महिला का आरोप है कि, कोतवाली महराजगंज पुलिस द्वारा उसके व परिवार के ऊपर जबरदस्ती दबाव बनाकर मामले में सुलह समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है, और मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ