जमुरावां गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के जमुरावां गांव में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गई। इस दौरान शोभा यात्रा में कथा के यजमान पवन कुमार मिश्र सपत्निक व पीले वस्त्रधारी महिला श्रद्धालु अपने सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाकर चल रहीं थीं। शोभा यात्रा में भगवान की आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रही थी। शोभा यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर जमकर थिरक रहे थे। कलश यात्रा समापन के बाद आज सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

     आपको बता दें कि, रविवार को जमुरावां गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, कथा व्यास उमेश जी तिवारी जिज्ञासु ने सबसे पहले गणेश पूजन कर कलशों का पूजन कराया। शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए शिवालयों में दर्शन पूजन करते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। इसके उपरांत सोमवार को दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक और शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कथा का शुभारंभ किया।

       कथा व्यास उमेश जी तिवारी जिज्ञास ने बताया कि, यह कथाएं युग परिवर्तन का माध्यम हैं। आज संसार में व्याप्त संस्कृति, सभ्यता इसकी सुरक्षा केवल और केवल राम कथा और कृष्ण कथा से हो रही है। अगर हमारे समाज में यह कथाएं न हों, भगवान के दिव्य चरित्रों का गान न हो तो हमारे दैनिक जीवन में, हमारी संस्कृति में, हमारी सभ्यता में प्रेम का बास ही नहीं होगा, हमारा जीवन शून्यता की ओर चला जाएगा। कथा व्यास ने कहा कि, भगवान की कथा हमारे जीवन में समरसता, प्रेम और आत्मीयता को स्थापित करती है। 

     आयोजक ने सभी श्रद्धालुओं से संगीतमयी कथा का रसपान करने की अपील की है।

       इस मौके पर ब्रह्म दत्त त्रिपाठी, अरुण कुमार त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, अशोक कुमार शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार मिश्रा, अनिरुद्ध त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी सहित बड़ी तादाद में श्रीमद् भागवत कथा रसिक पंडाल में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ