रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में 4 दिन पूर्व हुए दौतरा गांव में मारपीट के मामले में पति पत्नी के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम विधायक कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में रामकुमार पुत्र चौधरी निवासी दौंतरा ने कहा है कि, 24/11/2024 सायं शाम 7:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दबंग प्रतिपक्षीगण राजेश पुत्र रामप्यारे, अर्जुन पुत्र रामप्यारे, हरिकेश पुत्र रामप्यारे, अरविंद पुत्र छेद्दू, एक राय होकर आए गाली गलौज करने लगे, मना करने पर लाठी डंडों से मारा पीटा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने ऐलानिया धमकी देते हुए चले गए। मामले में प्रार्थी व उसकी पत्नी रामरती को गंभीर चोटे आई थी। परिजनों द्वारा प्रार्थी व उसकी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां पर रामरती का इलाज अभी भी चल रहा है।
मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि, घटना की जानकारी मिली थी, चोटहिलों का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिली है चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

0 टिप्पणियाँ