प्रियंका की जीत पर कांग्रेसियों ने कराया एक दूसरे का मुंह मीठा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: भले ही महाराष्ट्र में कांग्रेस की बुरी हार हुई है। मगर, वायनाड उपचुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जीत पर यहां महराजगंज कस्बे में कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को अपनी खुशी का इजहार किया। एक दूसरे के गले मिलकर मुंह मीठा कराया और चौराहों पर मिठाई भी बांटी। 

     आपको बता दें कि, वायनाड से जीतकर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनी हैं। प्रियंका गांधी की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। यहां रायबरेली के महराजगंज कस्बे में कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के जीत की खुशी में एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर मिठाइयां बांटी।

   इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक प्रिन्सू वैश्य को ब्लॉक उपाध्यक्ष भरत मिश्रा, मऊ न्याय पंचायत अध्यक्ष राहुल सिंह, कैर न्याय पंचायत अध्यक्ष हनुमान जायसवाल ने मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ