कोटे के चुनाव में सिम्मी सिंह 390 मत पाकर विजयी

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के घुराडीह ग्राम सभा में बड़ी मशक्कत बाद चुनाव प्रक्रिया के तहत कोटेदार का चयन हो गया है। सिम्मी सिंह 390 मत पाकर विजई घोषित हुई। 

      आपको बता दें कि,  पिछले कई महीनों से घुराडीह में कोटे का प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ था। लोग का कहना था कि, पूर्व कोटेदार की अनियमितताओं से आजिज आकर ग्रामीणों ने प्रधान से शिकायत की थी। प्रधान के समझाने के बावजूद भी कोटेदार मनमानी करता रहा, जिसकी शिकायत खाद्य एवं रशद विभाग में की गयी थी, अधिकारियों की जांच में अनियमिता पाए जाने पर कोटा निरस्त कर दिया गया था और दुसौंती से जोड़ दिया गया। तब से ग्राम सभा में नये कोटेदार के चयन की माँग उठने लगी।

      प्रकिया आगे बढ़ी और चुनाव भी संपन्न हो गया, किन्तु कोटेदार का चयन फिर अनियमितता की भेंट चढ़ गया। तब ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। काफी जद्दोजहद के बाद दुबारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और चुनाव अधिकारी अखिलेश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी, एवं अरुण कुमार तिवारी अवर अभियंता लघु सिंचाई अमांवा तथा ग्राम प्रधान दिनेश सिंह की देख रेख में निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी की हुई। इस कोटे के चुनाव में चार महिला प्रत्याशी आमने-सामने थी। माथुरी दीक्षित, सिम्मी सिंह, ऊषा सिंह और रेनू सिंह।

     ग्रामीणों का कहना है कि, चुनाव अधिकारी ने निष्पक्षता का परिचय देते हुए प्रत्याशियों के नाम से लाभार्थियों की चार लाइनें लगवा कर गिनती करवाई, इस गिनती में एक बार फिर वर्तमान प्रधान दिनेश सिंह का गुट पूर्व प्रधान मनोज सिंह पर भारी पडा गया, जिसमें सिम्मी सिंह पत्नी आशीष सिंह को 390 (तीन सौ नब्बे) मत मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऊषा सिंह से 290 (दो सौ नब्बे) मत अधिक प्रकार विजई रहीं। 

    आपको यह भी बता दे कि,  इस चुनाव में कुल चार सौ इक्यानवे में सिम्मी सिंह को तीन सौ नब्बे, उषा सिंह को सौ, माधुरी दीक्षित को आठ एवं रेनू सिंह को तिरानवे मत मिले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ