नेत्र शिविर में 400 मरीजों का हुआ परीक्षण, 50 ऑपरेशन के लिए चयनित

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बाबा ओरीदास तपोस्थली पर भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय परिषद सदस्य एवं पूर्व बछरावां विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर मातादीन पासी के प्रयासों से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सद्गुरु सेवा संघ चित्रकूट आंख के मरीजों की जांच की गई और चश्मे दिए गए। साथ ही मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें बस द्वारा चित्रकूट भेजा गया है।

      आपको बता दें कि, विशेषज्ञों द्वारा शिविर में कुल 400 रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें ढाई सौ लोगों की जांच की गई। 100 मरीजों को चश्मे दिए गए, तथा जिन्हें आंखों से कम दिखाई देता था उन 50 मरीजों को ऑपरेशन के लिए बस द्वारा चित्रकूट भेजा गया है। जिनके खाने-पीने और रहने की पूरी व्यवस्था मुफ्त रहेगी। साथ ही मरीजों का इलाज भी मुफ्त में होगा।

        शिविर के आयोजक डॉ मातादीन पासी (पूर्व प्रत्याशी विधानसभा बछरावां) के सार्थक प्रयासों की क्षेत्रीय जनता प्रशंसा करते हुए कहा कि, इस तरह के आयोजनों से गरीब लोगों को भी इलाज सुगमता से मिल जाता है। 

      इस मौके पर कैंप प्रभारी विनय गुप्ता, काउंसलर राम सिंह पटेल, कुलदीप यादव, विकास अमरेश बहादुर सिंह, रामनरेश वर्मा, शारदा शरण पांडेय, आशा सिंह, शिव कुमार सिंह, शिवबरन सिंह, चंद्रभान सिंह, रामचंद्र सिंह, बबलू श्रीवास्तव समेत बड़ी तादात में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ