रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज नगर पंचायत का रैन बसेरा असहाय, लावारिस, गरीब एवं आश्रय विहीन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ऐसे में ठंड में सड़क पर रातें गुजारने वाले असहाय, गरीब लोगों के लिए अस्थाई आश्रय स्थल के रूप में नगर का रैन बसेरा वरदान साबित हो रहा है। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बनाए गए रैन बसेरा में 25 अतिथियों के लिए अलग-अलग गद्देदार लोहे की चारपाई की व्यवस्था की गई है।
आपको बता दे कि, बीते शुक्रवार की रात महराजगंज कस्बे के पूरे सुखई स्थित सड़क के किनारे एक वृद्ध असहाय ठंड से ठिठुर रहा था। इसकी जानकारी व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल को हुई वह फौरन उस स्थान पर पहुंचें जहां वृद्ध ठंड से ठिठुर रहा था। वृद्ध को कंबल उढ़ाते हुए इसकी जानकारी थाना प्रभारी जगदीश यादव को दी। मौके पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से उस असहाय वृद्धि को नगर पंचायत रैन बसेरा ले गए जहां उसके खाने पीने और रहने आदि की व्यवस्था करवाई।
बुजुर्ग ने अपना नाम बुधई, जो गांव रसूलपुर जिला कौशांबी का रहने वाला है। इनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम प्रभु, छोटे का नाम हजारी बताया है। यहां यह कैसे पहुंचे इस बात की जानकारी इन्हें नहीं है।
नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा रैन बसेरा में रह रहे बुजुर्ग के खाने-पीने रहने आदि की व्यवस्था की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ