रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली/महराजगंज: हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में ब्लाक क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल जनई के दो बच्चो को विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक लाने पर क्यूबरूट्स फाउण्डेशन की तरफ से बछरांवा टोल प्लाजा के माध्यम से प्रधानाचार्य नीरज रंजन द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में दस-दस हजार रूपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रवृत्ति का चेक प्रकार दोनों बच्चों के चेहरे खिले उठे।
आपको बता दें कि, राजकीय हाई स्कूल जनई के बोर्ड परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मुस्कान सिंह पुत्री अमर बहादुर सिंह एवं दितीय स्थान प्राप्त करने वाले सुधीर कुमार पुत्र रामनरेश को छात्रवृत्ति का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर टोल बछरावां क्लबरूट्स के सभी पदाधिकारी और विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम धर्मारिस्टार्ट निकट बछरावां टोल प्लाजा में किया गया।
छात्रवृति की चेक पाकर दोनों बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने इस धनराशि को शिक्षा पर खर्च करने के लिये बताया है, ताकि आगे शिक्षित होकर विद्यालय एवं देश का नाम रोशन कर सकें।
विद्यालय के अनुज मिश्रा सहायक अध्यापक ने बताया कि, यह प्रोत्साहन राशि छात्रवृत्ति के माध्यम से विद्यालय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चों को देकर इसलिए सम्मानित किया गया है कि, इन बच्चों की पढ़ाई ब्रेक ना हो और वह आगे भी निरंतर अपनी पढ़ाई को जारी रखें।


0 टिप्पणियाँ