रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मऊ शर्की गांव में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में तीसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास विपिन बिहारी दास जी महराज द्वारा भगवान के वामन अवतार प्रसंग पर प्रवचन दिया गया। समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का श्रवण करने बड़ी तादात में नर-नारी पहुंच रहे हैं।
आपको बता दें कि, भागवत कथा वाचक विपिन बिहारी दास जी महराज ने शुक्रवार को तीसरे दिन वामन अवतार प्रसंग पर विस्तार से प्रवचन किया। कहा कि, किस प्रकार राजा बलि ने अपना सर्वस्व ईश्वर को दान कर दिया।
गुरु ने ईश्वर से साक्षात्कार करवाया और राजा बलि ने भगवान वामन देव ने जब दो पग में ही तीन लोक माप लिया, तब तीसरे पग को उनके मस्तक पर धारण कर लिया। वहीं गज और ग्राह के प्रसंग को भी विपिन बिहारी दास जी महराज ने संगीतमय प्रस्तुति के साथ सुनाया तो श्रोता भाव विभाेर हो गए। गज ने ईश्वर को पुकारा तब ईश्वर ने ग्राह से रक्षा की।
पंडित राम सरन शास्त्री ने विधिवत पूजन आरती करवाया तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कथा में शेखर मिश्रा (ढोलक वादक), सुधीर मिश्रा (कीबोर्ड वादक) ने अपने-अपने वाद्ययंत्रों से भक्तिमय गीतों पर शमा बांध दिया, जिससे पंडाल में बैठे श्रद्धालु घूमने लगे।
तीसरे दिन के मुख्य यजमान दुर्गा बख्श सिंह चौहान, संजय सिंह, वासुदेव यादव, प्रदीप यादव, छोटे बाबू यादव, छोटेलाल, संजय सेठ, विनोद सोनी, बजरंगी रावत, संत दयाल मौर्य, रामसागर साहू, अमित तिवारी, जगजीवन, संकठा प्रसाद यादव, पिंटू, राजेंद्र सिंह, हरिप्रसाद मौर्य, आशीष यादव समेत ग्रामवासी श्रद्धालु पूजन के मुख्य यजमान रहे। पूजन का सभी कार्य पंडित रामशरन शास्त्री द्वारा विधिवत कराया गया। कथा स्थल पर यजमानों साहित्य कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई। कथा में मुख्य रूप से ग्राम के समस्त भक्त जनों की उपस्थित रही।





0 टिप्पणियाँ