महराजगंज/रायबरेली: उप जिलाधिकारी सचिन यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार की अगुवाई में 12 सदस्यीय टीम व पुलिस बल ने तहसील क्षेत्र के पड़ीरा कला गांव में लगभग 10 बीघा सरकारी जमीन भू-माफियाओं से खाली करवाई।
आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी सचिन यादव के निर्देशन पर नायब तहसीलदार उमेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक रज्जन लाल यादव, राजस्व निरीक्षक उमेशचंद्र दीक्षित, लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, प्रिया सिंह, शिवेंद्र रावत, अवनीश प्रताप सिंह, विकास कुशवाहा, अवनेंद्र प्रताप सिंह, संदीप सिंह पीयूष शुक्ला सहित 12 सदस्यीय टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में तहसील क्षेत्र के पड़ीरा कला गांव में स्थित तालाब व चारागाह की 10 बीघा सुरक्षित जमीन को खाली कराई। इस पर मुन्नालाल पुत्र राजेश यादव, राजेश पुत्र भगवानदीन, रमेश पुत्र राम प्रसाद, सहजराम पुत्र माता प्रसाद, दल बहादुर पुत्र शिव दर्शन सिंह गाटा संख्या 255, 269, 777, 778, 779 697 पर फसल उगाकर राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम व पुलिस बल भेज कर बोई गई 10 बीघे फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर खाली करवाया। उप जिलाधिकारी सचिन यादव द्वारा विगत एक माह में कई बीघे सुरक्षित जमीन खाली करवाई गई है, जिसके चलते सुरक्षित जमीनों पर किए गए कब्जे व कब्जा धारकों में दहशत का माहौल व्याप्त है।



0 टिप्पणियाँ