दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पहरावा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद एक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

      आपको बता दें कि, मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरावा गांव के पास का है। दो बाइकों पर सवार अलग-अलग तीन लोग बाइकों के आपस में टक्कर होने से घायल हो गए, जिसमें संतराम (46) पुत्र राम आसरे, राजेश (40) पुत्र राकेश, निखित (28) पुत्र हजारीलाल गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं, जिन्हे लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संतराम की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य दो लोगों का इलाज जारी है।

      सीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग घायल अवस्था में लाए गए, जिसमें एक की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। दो का इलाज कर घर भेज दिया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ