ब्राइट वे पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए विशेष कार्यक्रम

 

रहबर सिद्दीकी

अमेठी: जगदीशपुर औधोगिक क्षेत्र ब्राइट वे पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बेहतरीन कार्यक्रम रखे गये। ब्राइट वे पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रातः हर दिन की तरह प्रार्थना व राष्ट्रीय गान से अपने दिन की शुरुआत की तथा छोटे-छोटे बच्चों ने नसीहती कार्यक्रमों में भाग लिया। 

     आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य के०बी० सिंह ने अपने सम्बोधन में देश के वीर शहीदों को याद करते हुए गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मिलिंद घरत (नगर सेवक बिलालपाड़ा जिला पालघर) महाराष्ट्र ने स्कूल प्रबंधक हाजी इम्तियाज अहमद को स्कूल की तरक्की तथा अच्छी व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी व सभी छात्रों, अध्यापकों, स्कूल स्टाफ तथा अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए छात्रों को अच्छी शिक्षा हासिल करने की नसीहत के साथ ही बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना करी। 

      वहीं ज़हीन फातमा को ब्राइट वे पब्लिक स्कूल कैप्टन व मोहम्मद सकलैन को वाइस कैप्टन बनाया गया। इस मौके पर खुर्शीद अहमद व ब्राइट वे पब्लिक स्कूल रस्तामऊ मैनेजर इलियास अहमद ने कार्यक्रम में शामिल छात्रों को मेडल्स वितरित किया तथा बच्चों का उत्साह वर्धन किया। 

     इस मौके पर इनामुल हक़, जियाउल हक़, रमेश गोरखाना (नगर सेवक) महाराष्ट्र, अशोक भोईर महाराष्ट्र आदि काफ़ी संख्या में क्षेत्रीय सम्मानित उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ