महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कॉलेज में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ बच्चों मनाया, जिसे शहीदों को समर्पित किया। बच्चों ने सवेरे फौजी बैंड के साथ कॉलेज से प्रभात फेरी (परेड) निकालकर पूरे महराजगंज में जय हिंद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए वापस कॉलेज में पुलिस की सुरक्षा के साथ समाप्त किया। कॉलेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य कमल बाजपेई के साथ झंडा फहराया। बच्चों ने सुमधुर ध्वनि में राष्ट्रगान गाया और कालेज प्रबंधक को परेड की सलामी दी। प्रबंधक ने दीप प्रज्वलन तथा शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
आपको बता दें कि, बच्चों द्वारा सर्वप्रथम वंदना, ऐ गिरी नंदिनी तथा कुंभ दृश्य में प्रयागराज हैं का उच्च कोटि का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जन समूह ने करतल ध्वनि के साथ बच्चों का उत्साह वर्धन किया। नर्सरी से की जो केसरी के लाल, एलकेजी छोटे-छोटे सपने, यूकेजी देशभक्ति गीत, कक्षा 1 हम बच्चे हिंदुस्तान के, कक्षा 2 मैं निकला गड्डी लेके, कक्षा 3 मेरा रंग दे बसंती चोला, कक्षा 4 सौगंध मुझे इस मिट्टी की, कक्षा 5 जग घुमेया ऐसा झंडा ना कोई, कक्षा 7 महाभारत दृश्य अभिज्ञान ने हम भारत के हैं, पर डांस प्रस्तुत किया, तथा स्पीच विदिशा, अर्पिता, अविका, गौरव दिव्यांशी, आनंद, भास्कर, आद्या, स्मृद्धि, आर्या, आदित्य, भावेश, सिद्धांत, संस्कार, यश, हर्ष, सार्थक, श्रेयांश आदि बच्चों ने दिया।
कॉलेज के प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने अपने आशीर्वचनों में सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा बच्चों को संस्कार वान बनने हेतु सुझाव दिए तथा अभिभावकों से कॉलेज के फंक्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने हेतु आग्रह किया।
प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुको, पत्रकारों, समस्त स्टाफ एवं बच्चों का अभिनंदन तथा गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि, हमें अपने शहीदों सैनिकों तथा सेना के जवानों, किसानों का सम्मान करना चाहिए। सम्मान का अर्थ तब समझ आता है जब गुलामी की जिंदगी हटाने को हमारे रणबाकुरों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। सम्मान का अर्थ तब समझ आता है कि, जब पानी दार आदमी जिल्लत का मालपुआ छोड़कर सूखी रोटी खाता है। सम्मान तब समझ आता है जब परिंदे को मुक्त किया जाता है। सम्मान अमूल्य यह गर्व है, पराकाष्ठा है, आधार है, प्यार है, उपहार है, बड़प्पन है, सौभाग्य है, श्रेष्ठता है, अपन्त्व है, सुख है, सत्यम शिवम सुंदरम है।
इस अवसर पर राजीव मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, अमरेंद्र प्रजापति, अनिमेष मिश्र, सरिता मिश्रा, नीरू बाजपेई, आलोक, राजकिशोर, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, फातिमा बानो, नेहा सिंह, ज्योति सिंह, शालिनी सिंह, जयसिंह, राधा शुक्ला, आलोक यादव, ज्योतिज जायसवाल, दिलीप गुप्ता, रामविलास, सौम्या बाजपेई, रामजी, अयोध्या प्रसाद, सुनीता, जगदीश तिवारी, गोमती आदि उपस्थित रहे हैं।





0 टिप्पणियाँ