महराजगंज/रायबरेली: गणतंत्र दिवस का पर्व क्षेत्रभर में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल, कालेज और सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये। तहसील परिसर में एसडीम सचिन यादव ने ध्वजारोहण किया, उसके बाद सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन सरला साहू, भाजपा नेता प्रभात साहू, अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा, ब्लाक कार्यालय में प्रमुख राजकुमार, बीडीओ वर्षा सिंह, कोतवाली में क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुरपाल, कोतवाल जगदीश यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अधीक्षक डा0 पीके श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
आपको बता दें कि, गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों की श्रृंखला में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में प्रधानाचार्य राजीव सिंह, ब्लाक संशाधन केन्द्र पाली में खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव, रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अग्रज सिंह, कस्बे के राजा चंद्रचूड़ सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ विनय सिंह, न्यू स्टैंडर्ड सचिन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया गया।
इसके अलावा 76वें गणतंत्र दिवस पर व्यापार मंडल नगर इकाई महराजगंज की ओर से अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह समेत कई लोग ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुये। इसी कड़ी में विकासखंड महराजगंज की 53 ग्राम सभाओं के पंचायत भवनों में भी ग्राम प्रधानों, उनके प्रतिनिधियों ने झंडा फहराया, तत्पश्चात मिष्ठान वितरण कार्यक्रम संपन्न हुए। कुछ ग्राम सभाओं में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिनिधियों ने जरूरतमंदों में कंबल बांटकर इस दिन को खास बनाया।




0 टिप्पणियाँ