रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेसक्लब महराजगंज व संपूर्ण क्षेत्र गणतंत्रमय बना रहा। जहां हर एक व्यक्ति देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा, वहीं प्रेस क्लब महराजगंज में समारोह पूर्वक झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के पत्रकारों की उपस्थिति में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात मिठाई का वितरण किया गया।
आपको बता दें कि, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि, आज के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। संविधान हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है। लोकतंत्र के विकास में संविधान की मुख्य भूमिका है।संविधान से हटकर कार्य करने से आराजकता हठधर्मिता का जन्म होता है। हम भी पत्रकारों के हितों के लिए क्लब संविधान के अनुरूप कार्य करेंगे।
महामंत्री अतुल तिवारी ने कहा कि, संविधान में समाज के कमजोर वर्गों, पिछड़े लोगों और अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए जो व्यवस्थाएं की है, वह भी बाबा साहेब की देन है। उन्होंने कहा कि, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि, आज हम भारत के संविधान का 76वां गणतंत्र महोत्सव मना रहे हैं। झंडोत्तोलन कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक अजय श्रीवास्तव, संरक्षक अनिल जायसवाल, संरक्षक शिवाकांत अवस्थी, संरक्षक बाल किशोर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अवस्थी, उपाध्यक्ष आकाश तिवारी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, सदस्य सुयश पांडेय, विधिक सलाहकार इम्तियाज अली, कोषाध्यक्ष विजय धीमान, प्रचार मंत्री मनोज कुमार, सचिव सत्य प्रकाश मिश्रा, मीडिया प्रभारी सोमित श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी रजनीकांत अवस्थी, कार्यालय प्रभारी अभय सिंह, सदस्य मो0 आमिर, सदस्य घनश्याम चौरसिया समेत अभिषेक कुमार, राहुल धीमान, अंकुर जायसवाल, कन्हैया त्रिपाठी, अरुण यादव आदि उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ