RSS ने संघ के शताब्दी वर्ष पर 151 मीटर लम्बा तिरंगा फहराकर मनाया 76वां गणतन्त्र दिवस

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विद्या भारती इंटर कॉलेज महराजगंज के तत्वाधान में नगर के इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण किया गया, तातपश्चात् सभी स्वयंसेवकों व आये हुए अथितियों द्वारा भारत माता पूजन किया गया। 151 मीटर तिरंगा ध्वज की यात्रा निकाली गयी, जिसका स्वागत समाज के लोगो ने पुष्प वर्षा कर किया।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघ चालक देवेन्द्र बहादुर सिंह, खण्ड संघ चालक जगमोहन, खण्ड कार्यवाह धर्मेन्द्र कुमार, विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, निवर्तमान जिला प्रतिनिधि bjp अवधेश मिश्र, समर बहादुर सिंह, प्राचार्य नरेन्द्र मिश्र, सम्पर्क प्रमुख अनुराग, धर्मजागरण प्रमुख प्रमोद कुमार, सह धर्मजागरण संजय मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, जिला प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश वर्मा, आचार्य राकेश, खण्ड सदभावना प्रमुख लल्लन वर्मा, पुनीत, कल्याण श्रीवास्तव, दिनेश अवस्थी, मण्डल प्रमुख यस सिंह, स्वयंसेवक अंकित, शेर बहादुर सिंह, जयकारण, आदि समाज के राष्ट्रभक्त युवाओं की उपस्थिति में 76 वां गणतन्त्र दिवस मनाया गया। 

     आपको बता दें कि, विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार मिश्र ने आए हुए अतिथि महानुभावों का परिचय कराया एवं स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए 76वें गणतन्त्र दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि, 26 जनवरी का दिन कई मायनों में खास है, क्योंकि यह दिन हमारे राष्ट्र को गणतन्त्र होने की याद दिलाता है। 

इतिहास के पन्नों में इस दिन को इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। इसी खास मौके का जश्न मनाने के मकसद से हर साल 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस मनाया जाता है। यह हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है। इस दिन 1950 में बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा लिखित भारत का संविधान लागू हुआ था। तब से भारत एक गणतन्त्र देश बन गया। गणतन्त्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है। हम सभी को इस अवसर पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

    चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने कहा कि, संस्कृतिक व पारंपरिक विविधता के बीच अटूट एकता अखंडता एवं मां भारती की सेवा का सामूहिक संकल्प देश की अतुलनीय शक्ति है। इस पावन अवसर पर हम सभी मां भारती की सेवा में सहभागिता में सतत् समर्पित रहने का संकल्प लेते हैं।

     आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी गणमान्य बन्धु, भगिनी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ