आरएसएस द्वारा हलोर में आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम संपन्न, रिंकू चौधरी ने पदाधिकारी को अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी द्वारा बाबा ब्रह्माचारी मंदिर हलोर में खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सुरुवात संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार व गुरु गोल्वरकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गयी। इस अवसर पर मुख्य अथिति प्रांत समग्र ग्राम विकास प्रमुख लायक सिंह का सम्मान अंग वस्त्र पहनाकर हलोर ग्राम प्रधान रिंकू चौधरी ने किया। जिला सह संघ चालक देवेन्द्र बहादुर का सम्मान भाजपा नेता अवधेश मिश्र ने किया। 

     आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 6 उत्सव में मकर संक्रांति का उत्सव समरसता के भाव से मनाता है तथा समरसता के भाव को जीना सिखता है। हमारे कार्यक्रमों में समानता का भाव प्रत्यक्ष दिखता है।

      कार्यक्रम में जिला सह संघ चालक देवेन्द्र बहादुर, खण्ड संघ चालक जगमोहन, बौद्धिक प्रमुख गजेन्द्र, सम्पर्क प्रमुख प्रमुख अनुराग श्रीवास्तव, खण्ड समरसता प्रमुख सुरेश, धर्म जागरण प्रमुख प्रमोद मिश्रा, सह धर्म जागरण संजय मिश्र हलोर, शारीरिक प्रमुख आदित्य, मण्डल प्रमुख यस सिंह, समाजिक कार्यकर्ता अवधेश मिश्रा, भवानी बक्स सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम संकर मिश्र, दिवाकर पटेल, राज कुमार साहू, रिंकू मौर्य कास्टमेटीक, युगल बाजपेयी, गौरव पाण्डेय, जमुना प्रसाद मिश्रा, सुनील शुक्ल, दिनेश शुक्ल, उमाकांत पाण्डेय, भानू सिंह, गुलशन प्रजापति, सियाराम पासी, लल्लू वर्मा, अंकित शुक्ल, उत्तम, विकास श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, सत्यप्रकास वर्मा, बाबू लोधी, सुनील मिश्र, श्रवण वर्मा, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अशोक पंडित, शेर बहादुर, अरविन्द सिंह, पुत्तन तिवारी, संजय मौर्य, प्रशांत, दीपक रावत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

      खण्ड कार्यवाह धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, महराजगंज के सभी 8 मण्डलों में खिचड़ी समरसता भोज उत्सव मनाया जायेगा तथा आने वाली 26 जनवरी से एक सप्ताह तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारत के सभी ग्राम पंचायतों में भारत माता पूजन का अभियान चलाया जायेगा। उसी कड़ी में महराजगंज के सभी 53 ग्रामसभाओं में संघ द्वारा कार्यक्रम किये जायेंगे। सभी देशभक्तों से आग्रह है कि, इस अभियान में जुड़कर देश को मजबूत बनाये।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ