रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सांसद राहुल गाँधी द्वारा भेजे गए कंबलों का वितरण कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह द्वारा जगतपुर के समाचार पत्र वितरकों (हॉकरो) एवं जरूरतमंदों को किया गया। इसके अलावा श्री सिंह ने जगतपुर के पत्रकार बन्धुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि, गरीबों की सेवा करना हम सबका कर्तव्य है, यही सबसे बड़ी पूजा होती है। जननायक राहुल गाँधी, लोकप्रिय नेता प्रियंका गांधी यहाँ की जनता की लगातार चिंता करते है। उनका प्रयास है कि, जनता जनार्दन को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।
उन्होंने कहा कि, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कहा कि, ऊंचाहार की जनता का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। छुट्टा जानवरों से हमारा किसान परेशान है। इसको कोई देखने सुनने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि, पत्रकार समाज का आइना होता है, सरकार को पत्रकारों की हर सुख सुविधा का ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना, जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह, रामदत्त पांडेय, अनिल यादव, अभय सिंह, अजय सिंह, अजीत सिंह, रमेश गौतम, राकेश पटेल, गोलू अग्रहरि, अनुराग गुप्ता, भोला साहू, रमेश यादव, शिव आधार द्विवेदी, राघवेंद्र शुक्ल, सुनील सिंह, सत्यम तिवारी, इंद्रेश कुमार, राजकुमार, जगदेव, प्रमोद मौर्या आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ