रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के राजा चंद्रचूर सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र द्वारा देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि, एनवाईवी निरंकार ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिला युवा समन्वयक गोपेश पांडे के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई है। जिसमें जया सिंह ने प्रथम, विभा ने द्वितीय व अजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
प्रधानाचार्य डा0 विनय कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई प्रभावी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिनसे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर प्रवक्ता मधुरेश प्रताप सिंह, सभाजीत व योगेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ