रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में लूट और चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते विगत 15 दिन पूर्व क्षेत्र के एक और प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने नकाब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था बीती रात पुनः उसी विद्यालय में एक बार फिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक बीती रात प्राथमिक विद्यालय पूरे फेरू में मध्यान्ह भोजन बनाने के बर्तन चोरों ने पार कर दिए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक रोहित सोमवंशी ने बताया कि, चोरों ने ताला तोड़कर 1भगोना,1 बटुई, 4 स्टील के तसले, तवा, बच्चों के खाने की थालियां-गिलास व चिमटा पार कर दिए।
उन्होंने यह भी बताया कि, इसके पहले भी दो बार इसी विद्यालय में चोरी हो चुकी है।विगत माह अक्टूबर में भी अनाज के कई बोरों सहित चोरों ने विद्यालय का काफी सामान पार कर दिया था। जिसकी लिखित तहरीर कोतवाली महराजगंज सहित संबंधित उच्चाधिकारियों को दी गई थी। परंतु कोई कार्यवाही न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
इस विद्यालय में एक माह के भीतर ये दूसरी बार चोरी है। अब यहां की स्थिति यह है कि, कल से बच्चों को मिलने वाला मध्यान्ह भोजन नहीं बन पाएगा। इंचार्ज प्रधानाध्यापक रोहित सोमवंशी ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाल लालचंद्र सरोज से की है परंतु मामला अभी तक दर्ज नहीं किया गया है।

0 टिप्पणियाँ