रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: नवागत जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन रायबरेली द्वारा आम जनमानस में सांप्रदायिक सौहार्द, शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के सभी प्रशासनिक एंव पुलिस अधिकारियों वा क्षेत्र के सभी संभ्रांत नागरिकों के साथ बचत भवन (कलेक्ट्रेट) में एक गोष्ठी का आयोजन किया।
आपको बता दें कि, आयोजित गोष्ठी में नवागत जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों व संभ्रांत नागरिकों से अपने-अपने विचार रखने की बात कही गई। तो गोष्ठी में मौजूद कुछ संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपने विचार रखें, जो सराहनीय थे।
वही जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने बैठक को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी आज से बेहतर सामंजस्य बनाकर टीम भावना से कार्य कर प्रत्येक दशा में सभी धर्मों संप्रदायों के लोगों से आपसी सौहार्द भाईचारा बनाए रखने की अपील के साथ ही अन्य कार्यवाही करें।
उन्होंने कहा कि, अयोध्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने रणनीति तैयार करते हुए संवेदनशील स्थलों का असामाजिक तत्वों को निरंतर चिन्हित कर कार्यवाही करते रहे। उन्होंने कहा कि, युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। संवेदनशीलता के हिसाब से ही सुरक्षा खाका तैयार कर पुलिस खुफिया तंत्र अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि, सोशल साइटों पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा तथा कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

0 टिप्पणियाँ