रवि सिंह हत्याकांड में सपा नेता आरपी यादव की गिरफ्तारी ने पकडा तूल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बहुचर्चित रवि हत्याकांड मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव की गिरफतारी की गयी तो, मामले में एक नाया मोड आ गया। पूछताछ के लिये पुलिस अभिरक्षा में आरपी यादव को पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस लाइन पहुचे सपाईयो ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल को पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया है।
     आपको बता दें कि, पुलिस अभिरक्षा में आरपी यादव ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि, पुलिस लगातार उनको प्रताड़ित करने का काम कर रही है। उन्हें ऐसा लगता है कि, पुलिस उनका एनकाउंटर तक कर सकती है। 
     वहीं जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने आज प्रेसवार्ता करके जिला प्रषासन पर गंभीर आरोप लगाये। श्री यादव ने कहा कि, आरपी यादव पार्टी का एक निष्ठावान सिपाही है। योगी सरकार सपा कार्यकर्ताओं का मानसिक उत्पीडन कर रही है। डनहोने कहा कि, लगभग 3 दिनों से पुलिस ने आरपी यादव को अपनी हिरासत में रखा है जो, न्याय संगत नही है। 
     श्री यादव ने कहा कि, अगर आरपी यादव के ऊपर कोई जुर्म साबित होता है तो, उसे जेल भेजे न की हिरासत में रखे। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि, इसी तरह पार्टी के कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा उत्पीडन किया जाता रहा तो पार्टी एक विशाल आन्दोलन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ