चन्दापुर रोड पर नैय्या नाला के पास अचेतावस्था में मिला 20 वर्षीय युवक।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर रोड पर 20 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। आशंका है उसे कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर वहां छोड दिया गया।
       आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक घटना रविवार की है स्थानीय अतरेहटा गांव का रहने वाला मोहित 20 पुत्र कन्हैयालाल दीक्षित दोपहर घर से निकला था। उसे गांव के ही -तीन लोगो के साथ जाते देखा गया था। देर शाम  जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। सूचना मिलने पर  परिजन चंदापुर रोड पर पहुंचे तो देखा कि, मोहित नइया नाला के पुल के पास बेहोश पड़ा हुआ था।
      परिजन उसे महराजगंज के सीएचसी लाए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
      अस्पताल सूत्रों के मुताबिक युवक की हालत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन करने के लक्षण दिखाई दिए है। जिससे उसकी हालत बिगड़ी है।
      कोतवाल लालचंद सरोज का कहना है कि, मामले की जानकारी नहीं है तहरीर मिलते उचित कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ