नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित किया गया युवा संसद कार्यक्रम।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
संताव/रायबरेली: नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा संसद कार्य क्रम संताव के सरवा ग्राम पंचायत में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि सतीश गौतम एंव विशिष्ट अतिथि सीएल वर्मा व संजय कुमार चौरसिया डायरेक्टर नेहरू युवा केंद्र रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक एनवाई के प्रियंका चौधरी ने किया।
       आपको बता दें कि, नेहरू युवा संसद कार्यक्रम  के मौके पर ग्रामीण अंचल के सैकड़ों युवा, युक्तियां, बुजुर्ग उपस्थित रहे। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
       मुख्य अतिथि सतीश गौतम ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए अपील की है कि, वे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और जिस क्षेत्र में उनकी रुचि हो चाहे वह खेल क्षेत्र हो, या फिर  अन्य कोई क्षेत्र हो या समाज सेवा ही का लक्ष्य क्यों ना हो या फिर राजनीतिक क्षेत्र हो, व्यक्ति की रुचि जहां हो वही जाना चाहिए,
       उसे अपने माता-पिता से और अपने आप पर निर्भर होते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए जिससे वह अपने माता-पिता के साथ-साथ समाज, जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
       विशिष्ट अतिथि वर्मा जी ने युवाओं से अपील की उन्होंने कहा कि, एक अकेला कुछ नहीं कर सकता हम सबको मिलकर समाज को जागरूक करने के लिए जरूरत है युवा केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं को आप द्वारा ही हम गरीब, शोषित समाज तक पहुंचाने में मददगार होगा।
       इस मौके पर इमरान अली, विरार अली, सुनीता देवी, अनीता, मुकेश, महेश, रमेश, अवनीश चौधरी आदि लोगों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति बना कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ