रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: विकास खण्ड क्षेत्र जगतपुर के रोझईया गोकुलपुर ग्राम सभा के लोगों ने भाजपा नेता अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि, गोकुलपूर रोझईया ग्रामसभा मे माध्यमिक शिक्षा विभाग से कक्षा 9 और 10 के बच्चों की शिक्षा के लिए जो जीआईसी का निर्माण कार्य 2 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था और कक्षा 9 और 10 के छात्रों का प्रवेश कर लिया गया था वे छात्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोझईया भीखम शाह के कमरो में शिक्षा ग्रहण रहे हैं। लेकिन बच्चो की शिक्षा पूर्ण रुप से नही हो पा रही है। जीआईसी के भवन का निर्माण रुका हुआ है।
ग्रामवासीयों ने भाजपा नेता अतुल सिंह को ज्ञापन देते हुए कहा कि, निर्माणाधीन माध्यमिक विद्यालय रोझईया भीखमशाह का निर्माण कार्य पूर्ण करवाने तथा जीआईसी भवन में विद्यालय संचालित करवाया जाय।
ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत आए हुए लोगों को श्री सिंह ने पूर्ण विश्वास दिलाया कि, उनकी मागों को जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।
ज्ञापन देने वालो में अरुण सिंह, सोनू सिंह, गुड्डू मिश्रा, शारदा प्रसाद, प्रदीप तिवारी, सुनील कुमार, सोनू सिंह, अशोक कुमार आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ