रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सिख गुरु गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादों के शहीदी दिवस के अवसर पर महराजगंज कस्बे के मुख्य तिराहे पर दशमेश कलेक्शन के प्रोपराइटर पिंटू सरदार की ओर से गरम चाय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर चाय का लुफ्त उठाया।
आपको बता दें कि, गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्र आज ही के दिन शहीद हुए थे। जिनके शहीदी दिवस के अवसर पर व मौसम के मिजाज को देखते हुए कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने हेतु व्यापार मंडल के सदस्य पिंटू सिंह सरदार ने अदरक वाली गरम चाय का लोगों में वितरण करवाया। कस्बे वासियों सहित सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने चाय का लुफ्त उठाया तथा लोगों के द्वारा इस कार्यक्रम की बहुत ही प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता सरदार फत्ते सिंह, जयशंकर गुप्ता, मुन्ना यादव, फारुख कुरैशी, सरदार जगजीत सिंह, जमुना चौरसिया, देवेंद्र चौरसिया आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ