रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के पूरे सुखई मजरे अतरेहटा स्थित वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा निकेतन में छात्र छात्राओं को योगा करवाया गया।
आपको बता दें कि, योगाचार्य मनीष त्यागी ने छात्र छात्राओं को योगासन करवाया उसके उपरांत योगाचार्य ने बताया कि, योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ व निरोगी होता है।
इस क्रम में विद्यालय के संस्थापक बछरावां विधानसभा के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, योग शरीर के आंतरिक और बाहरी अंगो को स्वस्थ रखने की क्रिया हैं। जब तक हमारे शरीर के आंतरिक और बाहरी अंग स्वस्थ नहीं होते, तब तक हम कोई भी कार्य अच्छी तरह नहीं कर सकते। तन और मन का परस्पर गहरा संबंध है। किसी एक की उपेक्षा कर दूसरे की देखभाल नहीं की जा सकती। यही कारण है कि, आज से हजारों वर्ष पूर्व यूनान के लोग ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन’ बसता है उसकी सारी शिक्षा-पद्धति इसी सिद्धांत पर आधारित थी।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील त्यागी, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संतोष मौर्य, अध्यापक आकाश मौर्य, संजय शुक्ला, रामफेर, सुरेश, रमेश शुक्ला, शिवानी शुक्ला, प्रिया गुप्ता, प्रियंका सिंह, ममता, प्रिया मौर्य व अजय उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ