संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती की दर्दनाक मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरमपुर मजरे पडीराकला गांव में 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई, जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में सीएचसी बछरावां ले जाया गया जहां पर युवती को करीब 90% झुलसा देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात युवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।     
       आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक भैरमपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र कुमार की 20 वर्षीय पुत्री रीता घर में अकेली थी। सुरेंद्र कुमार बछरावां मजदूरी करने गए थे। वहीं युवती की मां कमलेशा मवेशियों को पानी पिला रही थी तभी घर से उठता धुआ एवं चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने किसी तरह जलती युवती को आग से बचाया, किंतु तब तक युवती बुरी तरह झुलस चुकी थी। जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया जहां पर युवती की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात युवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
      मामले में चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि, युवती करीब 90% जल चुकी है जिसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। वहीं खबर लिखे जाने तक युवती के आग से झुलसने के कारणों का पता नहीं चल पाया। इस बाबत जब शिवगढ़ थाना इंचार्ज वीर सिंह से बात की गई तो, उन्होंने बताया कि, सीएचसी बछरावां से सूचना मिली थी। परिजनों से अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ