रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के व्यापारियों पर विगत 15 दिन पूर्व कोतवाली पुलिस द्वारा फूल झाड़ू बीज (नकली जीरा) मामले को लेकर 23 दिसंबर 2019 दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक बैठक पूर्व भाजपा प्रत्याशी व प्रांतीय परिषद के सदस्य एमडी पासी के घर में आहूत की गई, जिसमें भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा व्यापारियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित पूर्व भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी व मौजूदा प्रांतीय परिषद सदस्य डॉ एमडी पासी के प्रतिष्ठान पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर वर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं के सामने पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रामशंकर वर्मा ने कहा कि, महराजगंज कोतवाली पुलिस द्वारा फूल झाड़ू के बीज को नकली जीरा बता कर व्यापारियों का जो उत्पीड़न महराजगंज पुलिस ने किया है वह शायद महराजगंज के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है और उनकी ही पार्टी (भाजपा) के एक बछरावां विधानसभा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ने पुलिस के पक्ष में बयान देकर यह साबित करने का काम किया है कि, यह जनता और व्यापारी उनके नहीं है बल्कि वह जनप्रतिनिधि पुलिसिया हितैषी जरूर है।
रामशंकर वर्मा ने कहा कि, कस्बे के व्यापारियों पर जहर बेचने का आरोप एक ऐसे व्यक्ति ने लगाया है जिसको न तो राजनीति करनी आती है और न ही व्यापारियों से मतलब है। शायद उन्हें क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं से नफरत भी रखते हैं।
वहीं उन्होंने आगे कहा कि, फूल झाड़ू के बीच को जहर बताने वाले बछरावां विधानसभा के जनप्रतिनिधि के रहमों करम पर महराजगंज कोतवाली पुलिस ने अनेक व्यापारियों सहित क्षेत्र के छोटे छोटे व्यापारियों के घर दबिश दी गई, दबिश के दौरान ज्यादातर घरों में कुछ भी बरामद नहीं हुआ, बावजूद मुकदमा में फंसाने की साजिश रच कर गरीबों से धन उगाही कर, उस पैसे में बंदरबांट की गई। यदि जल्द ही मामले में व्यापारियों के साथ किए गए उत्पीड़न व दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो, वे सभी व्यापारी और नेता बड़े स्तर पर विरोध करेंगे जिसकी गूंज दिल्ली तक जाएगी।
वहीं फूल झाड़ू बीज मामले में पुलिस द्वारा सताए हुए दर्जनों पीड़ितों ने भरी सभा में मीडिया को दिए गए बयान में पुलिस पर आरोप लगाते हुए, यह खुलासा किया है कि, महराजगंज पुलिस ने उन्हें बेवजह परेशान करके उनसे धन उगाही की है।
कार्यक्रम को भूपेश मिश्रा पूर्व मंडल, डॉक्टर एमडी पासी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व प्रांतीय परिषद सदस्य, अवधेश मिश्रा जिला प्रतिनिधि, सन्त लाल लोधी जिला प्रतिनिधि, राम प्रकाश गौतम पूर्व महामंत्री मंडल, राम कुमार गुप्ता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, वंदना सिंह बछरावां विधानसभा महिला मोर्चा अध्यक्ष, आशा सिंह महराजगंज महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने भी सभा को संबोधित कर फूल झाड़ू बीज (नकली जीरा) प्रकरण पर पुलिसीया कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़े किए।
इस मौके पर क्षेत्र के फूल झाड़ू बीज प्रकरण में दर्जनों पीड़ितों के साथ-साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ