रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित कान्हा पशु आश्रय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह ने कान्हा पशु आश्रय का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवंश के खानपान की व्यवस्था व पानी की व्यवस्था तथा भीषण ठंड के चलते ठंड से बचाव हेतु व्यवस्थाओं की गहनता से जांच कर सब कुछ शासन की अनुशंसा के अनुरूप पाया।
आपको बता दें कि, कस्बे के चन्दापुर रोड पर बने कान्हा पशु आश्रय के कर्मचारियों की तारीफ करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि, इस भीषण ठंड में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अलाव के अलावा यहां अनेक उपाय किए गए हैं जिससे की गोवंशो को ठंड न लगे। अगर ऐसी ही व्यवस्था क्षेत्र के हर गौशाला संचालक करे तो पशुओं को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।
विदित हो कि, 23 दिसंबर 2019 दिन सोमवार को दिन में लगभग 11:00 बजे उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने महराजगंज कस्बे के चंदापुर रोड पर बने कान्हा पशु आश्रय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कान्हा पशु आश्रय में रखे भूसा पुआल व बरसीन की बारीकी से जांच की तथा जानवरों की नादों में हरा चारा खिलाने व चारा काटने हेतु मशीन भी पाई गई।
जानवरों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कई जगहों पर अलाव जलते पाए गए साथ ही पशुओं को ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल भी तनी हुई पाई गई। यहां जानवरों को पानी हेतु समरसेबल की भी व्यवस्था की गई है।
शासन द्वारा एक जानवर पर मात्र ₹30 ही मिलता है जिसमें एक जानवर को ₹30 में ही भोजन व अनेक प्रकार की जरूरतें पूरी करनी होती है। कान्हा पशु आश्रय में कुल 196 गोवंश पाए गए जिसमें एक की अस्वस्थ था, जिसको देखकर उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह ने कान्हा पशु आश्रय प्रभारी भारत लाल से डॉक्टर को बुला कर दिखाने की बात कही।
प्रभारी भारत लाल ने बताया कि, पशु चिकित्सालय डॉ अजय कनोजिया प्रतिदिन गौशाला आते हैं और जानवरों का उपचार व जांच कर चले जाते हैं जरूरतमंद जानवरों को निशुल्क दवाएं भी पशु चिकित्सालय द्वारा दी जाती।
इस मौके पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद, अनिल कुमार, सोमनाथ देवराज विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ