द अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस देकर इन्हें किया गया सम्मानित।। Mahura news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: देश में उत्तम शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था नवोदया क्रांति परिवार संपूर्ण भारत रजिस्टर्ड के द्वारा कृष्णा विहार मथुरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिस कार्यक्रम के दौरान मथुरा समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी संस्था ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष विनोद दीक्षित के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मथुरा से ही एक न्यूज़ चैनल के जिला प्रभारी गोविंद भारद्वाज और प्रिंट मीडिया के संवाददाता विवेक मथुरिया को सम्मानित किया गया।
      आपको बता दें कि, नवोदया क्रांति परिवार मथुरा की जिला  कोऑर्डिनेटर रेखा दीक्षित के द्वारा तीनों लोगों को द अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस 2019 देकर सम्मानित किया गया।
      कार्यक्रम में मुन्नी लाल शर्मा, विजेंद्र सिंह ,कुलबीर सिंह अग्रे, गग्नेश गौड़, लोकेंद्र चौधरी मोहित गौड़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ