महावीर स्टडी स्टेट कॉलेज में नूतन वर्ष मनाया अभिनंदन कार्यक्रम।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी स्टेट इंटरमीडिएट कॉलेज महराजगंज में नूतन वर्ष के आगाज पर 1 जनवरी 2020 को नए साल पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज स्टाफ तथा बच्चों ने संयुक्त रूप से गुब्बारे बैनर फूलों एवं मिठाइयों के साथ एक दूसरे में खुशी बांटी।
       आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने समस्त अभिभावकों, बच्चों, अध्यापकों स्टाफ तथा क्षेत्रीय लोगों व पत्रकारों को नए वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
     अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, सभी प्रसन्न रहें तथा सभी का चतुर्दिक विकास हो कालेज प्रबंधक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह व विद्यालय के अध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह ने नए वर्ष पर सभी अभिभावकों बच्चों, स्टाफ तथा सर्वसाधारण को नए साल की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए बताया कि,  जिस तरह से  पुराना साल बीत जाता है और नए साल का आगाज होता है उसी तरह नए साल में नई सोच व नया तरीका होना चाहिए नई। योजनाएं बनानी चाहिए नए तरीके से बच्चों के चौमुखी विकास के लिए खेलकूद  सामान्य ज्ञान  लेखन कार्य आदि की जानकारी  समय-समय पर  देनी चाहिए तथा शारीरिक व्यायाम  की भी जानकारी बच्चों को उचित रूप से देनी चाहिए।
      जिससे  हमारे क्षेत्र  एवं हमारे देश का  विकास हो सके। क्योंकि यह बच्चे ही  हमारे देश के उज्जवल भविष्य के मेरुदंड हैं। इन्हीं बच्चों के द्वारा ही हमारे क्षेत्र के साथ-साथ हमारे देश का  विकास संभव है। यही बच्चे आगे चलकर  हमारे क्षेत्र और देश का विकास करेंगे।
       इस मौके पर राजीव मिश्रा, हिमांशु सिंह, अनिमेष मिश्रा, राम, गंगा प्रसाद, अयोध्या, बंसी, जगदीश तिवारी, राम सजीवन, रामसेवक प्रेम सागर सुनीता सुशीला, आदित्य, अनुष्का, आकृति, बाहुबली आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ