उत्तर प्रदेश में कल से मनाया जाएगा सड़क जागरूकता सप्ताह-मनोज मिश्रा।। Mathura news ।।

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: मथुरा परिवहन विभाग के द्वारा एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक कृष्णा विहार मथुरा पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन मनीष दयाल के द्वारा किया गया।
     आपको बता दें कि, बैठक को संबोधित करते हुए मनोज मिश्रा ने बताया कि, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी 2020 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ कल 11जनवरी सुबह लगभग 10:00 बजे संस्कार पब्लिक स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया मथुरा से किया जाएगा। इस सप्ताह में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे लोगों में यातायात के प्रति जागरूकता लाई जा सके।
     बैठक में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता शर्मा, दीपक वर्मा, लोकेंद्र चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ