रजनीकांत अवस्थी
हरचन्दपुर/रायबरेली: तेजतर्रार थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की सक्रियता के चलते सोमवार की शाम को गायब हुए 15 वर्षीय छात्र को पुलिस ने आज मंगलवार दिन में बरामद कर लिया।
आपको बता दें कि, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे नैकानी मजरे डिडौली गांव का रहने वाला छात्र शिवम पुत्र राकेश कुमार कल शाम से अचानक लापता लापता हो गया था। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चल सका था। थक हार कर परिजनों ने थाना अध्यक्ष को लिखित तहरीर पत्र देकर मामले की जानकारी दी थी और ढूंढ कर लाने में मदद की गुहार लगाई थी।
मामले को संज्ञान में लेते हुए तेजतर्रार थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए स्वयं के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कड़ी मशक्कत कर आज सुबह सहकारी समिति टांडा के पास से छात्र को सकुशल बरामद कर लिया है। जिसकी प्रशंसा पीड़ित परिवार के साथ साथ संपूर्ण क्षेत्रवासी कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ