रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली:एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने महराजगंज तहसील के विभिन्न कार्यालयों समेत उपनिबंधक कार्यालय तथा महराजगंज कस्बे में स्थित कान्हा पशु आश्रय का औचक निरीक्षण कर गहनता से मौका मुआयना किया।
आपको बता दें कि, एडीएम प्रेम प्रकाश उपाध्याय दोपहर लगभग 12:00 बजे महराजगंज तहसील पहुंचे जहां पर तहसील परिसर में स्थित इंतखाब खतौनी कच्छ, रजिस्टार कानूनगो कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय तथा तहसीलदार कार्यालय व माल खाने का भी मौका मुआयना किया तथा गहनता से कार्यों की जांच पड़ताल की।
उन्होंने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि, जल्द से जल्द विगत 5 वर्ष से ज्यादा लंबित पड़े वादों को सुनवाई कर निस्तारण करने का काम करें। वहीं उप निबंधन कार्यालय पहुंचकर विभिन्न अभिलेखों तथा प्रतिदिन होने वाले कामों की गहनता से जांच कर स्टांप के बारे में भी जांच-पड़ताल की।
यहां से उनका काफिला महराजगंज कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित कान्हा पशु आश्रय की ओर रवाना हुआ। कान्हा पशु आश्रय पहुंचकर उन्होंने गौशाला की गहनता से जांच की, और गौशाला में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी हासिल की, जिस पर उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी भाषा में पूरी बात बताई। जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एडीएम प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि, नगर पंचायत महराजगंज की इस गौशाला में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं और ऐसी ही रखरखाव वाली गौशाला के होने से सरकार की मंशा को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विदित हो कि, नगर पंचायत महराजगंज द्वारा बनवाई गई है गौशाला आने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम कर रही है। क्योंकि इस गौशाला में पशु चिकित्सक से लेकर जानवरों के रखरखाव तक की व्यवस्था सुचारू रूप से नगर पंचायत द्वारा देखी जा रही है। यहां प्रतिदिन डॉक्टर आकर जानवरों का प्राथमिक उपचार करते हैं साथ ही पानी पीने के लिए समरसेबल की व्यवस्था व ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था, टीन सेट के नीचे जानवरों के बैठने की समुचित व्यवस्था नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा की गई है।
विगत एक माह पूर्व पड़ी भीषण ठंड से निजात दिलाने हेतु नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गौशाला के अंदर कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था करवाई गई थी। जिस का निरीक्षण करने आई जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने कर्मचारियों व नगर पंचायत के अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था के चलते बधाई भी दी थी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र बाबू, जमुना प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ