रायबरेली से बड़ी खबर: ऑटो चालक सहित साथियों ने युवती के साथ किया गैंगरेप पुलिस हिरासत में आरोपी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सदर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास ऑटो चालक व उसके साथियों ने एक युवती से गैंगरेप किया। शिकायत के बाद कोतवाली व सिविल लाइन पुलिस ने ऑटो चालक सहित उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
       आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात  अमेठी से गाज़ियाबाद जाने के लिए एक युवती सारस चौराहे पर उतर गई। बस स्टाप जाने के लिए पास खड़े ऑटो चालक ने युवती को बताया कि, उसे अब यहां से बस नहीं मिलेगी। अब उसे बस स्टैंड जाना पड़ेगा। जिस पर युवती ने ऑटो चालक को बस स्टैंड चलने को कहा। ऑटो चालक ने अपने 3 अन्य साथियों को भी डिग्री कॉलेज के निकट बुला लिया। जैसे ही ऑटो डिग्री कॉलेज पहुंचा। वहां पहले से खड़े अन्य ऑटो चालक के 3 साथियों ने युवती को दबोच लिया। नया पुरवा की झाड़ियो में ले गये और  उसके साथ  गैंग रेप किया। फिर चारों मौके से फरार हो गए।
       घटना की सूचना पीड़िता युवती ने डायल 112 को दी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची डायल 112 व सदर कोतवाली की टीम ने पीड़िता युवती से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। अंत में युवती द्वारा बताए गए हुलिए के हिसाब से पुलिस ने ताबड़ तोड़ छापा मार कर कुछ ही घण्टो में ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।
       पुलिस ने फरार 3 अभियुक्तों को भी कुछ ही घण्टो में दबोच लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूरे मामले की पूछताछ कर रही है। वही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। एसपी स्वप्निल ममगई ने बताया कि, लड़की अमेठी से गाजियाबाद जा रही थी। उसने सारस चौराहे पर उतर कर रायबरेली बस स्टेशन के लिए एक आटो किया। ऑटो चालक उसे बस स्टेशन ले जाने की बजाय लोधवारी कोठी के पास खाली पड़े मैदान में अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत ही डायल 112 को सूचना दी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।
        दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो सहयोगियों को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीमें को लगाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ