एबीएसए वीरेंद्र कुमार कनौजिया उ0प्र0निरीक्षक संघ के महामंत्री निर्वाचित।। Raebareli news ।।


प्राथमिक एवं जूनियर शिक्षक संघ ने किया जोरदार स्वागत

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: उत्तर प्रदेश निरीक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में शिवगढ़ खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया 'महामंत्री' निर्वाचित होने पर शिवगढ़ बीआरसी सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।
      आपको बता दें कि, इस अवसर पर संचालन कर रहे अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि, खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया के उत्तर प्रदेश निरीक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री निर्वाचित होने से पूरे रायबरेली का गौरव बढ़ा है। जो जनपद वासियों एवं शिक्षकों के लिए गर्व की बात है।
        इस मौके पर बृजकिशोर वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा,धर्मेंद्र सिंह,नरेंद्र कुमार, मुकेश प्रताप,अवधेश कुमार, विजय मिश्रा, प्रदीप कुमार त्रिवेदी,गयेंदु सिंह, हरिकेश सिंह ,जय विजय शंकर, सरला वर्मा, मंजू लता आर्या ,संतोषी तिवारी, आशुतोष यादव,अनीता, ललिता बाजपेई, धर्मेंद्र अवस्थी, गायत्री देवी, कुलदीप कुमार, अजय कुमार पटेल, दिनेश सिंह, चंद्रप्रकाश वर्मा सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ