12 किलो गांजा व 12 बोर 2 देसी तमंचा के साथ चार अभियुक्त भेजे गये जेल।। Raebareli news ।।

सर्वेश मिश्रा
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां पुलिस ने लगातार अवैध नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने की कवायद में चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना को संज्ञान में लेते हुए थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर अवैध नशे के कारोबारियों को धरपकड़ करने के लिए दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग संदिग्ध प्रतीत होने पर अभियान चलाया की जा रही है।
       आपको बता दें कि, क्षेत्र में नशे के काले कारोबारियों पर नकेल कसने की कवायद में एसपी स्वप्निल ममगई के निर्देशन पर बछरावां थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में लगाए गए चेकिंग अभियान के दौरान, जिसकी आहट अवैध कारोबारियों को रूटीन चेकिंग समझ कर बछरावां थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में बनी टीम ने घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
       जिनके पास से 12 किलो गांजा एवं 2 अदद देसी तमंचा 12 बोर, 3 जिंदा कारतूस एवं 2 खाली खोखे, 1मारुति कार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में बछंरावा थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, चार लोगों के विरुद्ध धारा आईपीसी 307, 504, 34 के साथ-साथ 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों  को जेल भेजा गया है।
      जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी महराजगंज के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी के नेतृत्व में बनी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान कनावा से थुलेडी मार्ग पर मारुति कार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दीपू सिंह पुत्र कृपाशंकर सिंह निवासी सिसबार कला जिला बलिया के पास से 3 पैकेट वजन 6 किलो गांजा एवं एक आदत 12 बोर तमंचा और 1  खोखा व 2 अदत जिंदा कारतूस, मोहम्मद अब्दुल्ला पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी ग्राम बहेरी जनपद बलिया के पास से 1 पैकेट वजन 2 किलो गांजा, 12 बोर देसी तमंचा व 1 खोखा कारतूस एवं 1 जिंदा कारतूस, राजा सिंह उर्फ प्रशांत सिंह पुत्र ज्वाला सिंह निवासी तीखमपुर जनपद बलिया 1पैकेट गांजा वजन 2 किलो एवं 1 आदत कार और ऋषभ श्रीवास्तव पुत्र अरविंद श्रीवास्तव निवासी बहादुरपुर जनपद बलिया के पास से 1 पैकेट 2 किलो गांजा के साथ चारों अभियुक्तों से बरामद किया गया है।
      बछरावां पुलिस की गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष पंकज तिवारी, उपनिरीक्षक देवी दयाल मौर्य, हेड कांस्टेबल आबिद अली, भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल मनोज सिंह, रविशंकर यादव, अनुज राठी, महिला कांस्टेबल शालू शर्मा द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ