पुलवामा हमले की पहली बरसी पर प्रेस क्लब महराजगंज ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ऐ मेरे वतन के लोगों,‌ जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी। स्वर कोकिला लता मंगेशकर द्वारा गाए गए इस वेदना भरे गीत पर सारा देश रोया था। इन्हीं पंक्तियों को मन में संजोए प्रेस क्लब महराजगंज ने आज रायबरेली रोड पर स्थित अपने कार्यालय पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में हुए शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
      आपको बता दें कि, प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष पांडेय ने कहा कि, आज एक ओर जहां सारा देश बाहरी दिखावे और पाश्चात्य सभ्यता की अंधी दौड़ में वैलेंटाइन डे मना रहा है तो वहीं दूसरी ओर हम देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वालों को विस्मृत करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सच्चा प्रेम तारीखों का मोहताज नहीं होता। युवा पीढ़ी को ऐसे कार्यक्रमों से जरूर सबक व प्रेरणा लेनी चाहिए। 
     मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रेस क्लब संरक्षक अजय श्रीवास्तव, संरक्षक अनिल जायसवाल तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने भी पुलवामा हमले में शहीदों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
    इस मौके पर प्रेस क्लब महामंत्री शिवाकांत अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अवस्थी, उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, उपाध्यक्ष आकाश तिवारी, संगठन मंत्री हरिहर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय धीमान, विधिक सलाहकार इम्तियाज अली, प्रचार मंत्री मनोज वर्मा, सांस्कृतिक मंत्री रजनीकांत अवस्थी, सदस्य सुमित कुमार, पवन कुमार, सोहनलाल के अलावा क्षेत्र की गणमान्य व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ