16 फरवरी को आयोजित होगा रमाबाई अंबेडकर मैदान लखनऊ में एकल विद्यालयों का महाकुंभ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: एकल अभियान कार्यालय शिवगढ़ स्थित संच प्रमुख जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एकल विद्यालय की आचार्या बहनों की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें एकल विद्यालय की आचार्या बहनों द्वारा 6 से 14 वर्ष के बच्चों को दी जा रही संस्कार युक्त शिक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
      आपको बता दें कि, एकल अभियान संयोजक भद्रपाल सिंह ने आचार्या बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि, एकल विद्यालय की आचार्या बहनों द्वारा 6 से 14 वर्ष के बच्चों को दी जा रही संस्कारित शिक्षा एक नए संस्कारयुक्त राष्ट्र का निर्माण कर रही है।
      विदित हो कि, शिवगढ़ संच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय लोक शिक्षा परिषद द्वारा एकल विद्यालय अभियान के तहत कुल 30 एकल विद्यालय संचालित है। एकल अभियान प्रभारी रायबरेली संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, आगामी 16 फरवरी को रायबरेली इकाई द्वारा शिवगढ़, महराजगंज, बछरावां, अमावां, राही, गुरबक्शगंज, जगतपुर के सातों संच सहित 210 एकल विद्यालयों से परिवर्तन कुंभ 16 फरवरी को सुबह 7 बजे एकल विद्यालय की राजधानी लखनऊ में परिवर्तन महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत के साथ ही 22 देशों के राजनायिक एवं एक से एक महान शिक्षाविद परिवर्तन महाकुंभ में शिरकत करेंगे।
      इस मौके पर आचार्या अनीता देवी, सारिका, अंशू तिवारी, सुनीता, ज्योति, दीया, रचनाशिवांगी, प्राची सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ